बिहार : आरा में हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे लाखों रुपये, विरोध करने पर बैंक मैनेजर की पिटाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2019 4:47 PM

विज्ञापन

आरा:बिहार के आरा में नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप सोमवार की दोपहर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हथियार के बल पर सात की संख्या में बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये लूटे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना के बाद पूरे इलाके में […]

विज्ञापन

आरा:बिहार के आरा में नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप सोमवार की दोपहर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हथियार के बल पर सात की संख्या में बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये लूटे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

सूचना पाकर भोजपुर एसपी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. हालांकि, प्रथम दृष्टया तीस लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक के मैनेजर को भी पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन