फरक्का सहित तीन ट्रेनों का परिचालन 30 तक रद्द

Updated at : 17 Apr 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
फरक्का सहित तीन ट्रेनों का परिचालन 30 तक रद्द

आरा : दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर आनेवाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 18 से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. हाजीपुर रेलवे जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आधारभूत संरक्षण के रखरखाव के कार्य के लिए आरा जंक्शन पर आनेवाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. […]

विज्ञापन

आरा : दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन पर आनेवाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन 18 से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. हाजीपुर रेलवे जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आधारभूत संरक्षण के रखरखाव के कार्य के लिए आरा जंक्शन पर आनेवाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रद्द की गयीं ट्रेनों में मालदा टाउन से चलकर नयी दिल्ली को जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस 20, 22, 27 व 30 अप्रैल को रद्द रहेगी. वहीं नयी दिल्ली से चलकर मालदा टाउन को जानेवाली फरक्का एक्सप्रेस 18, 21, 25 एवं 28 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
जबकि हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस को 18 से 30 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है. वहीं अमृतसर से चलकर हावड़ा को जानेवाली हावड़ा- अमृतसर एक्सप्रेस को 18 अप्रैल से दो मई तक रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही कटिहार से चलकर नयी दिल्ली को जानेवाली हमसफर एक्सप्रेस 18, 23, 29 एवं 30 अप्रैल को रद्द कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन