पांच दिनों तक चलेगा मेंटेनेंस कार्य, बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Updated at : 29 Mar 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जर्जर तारों को एबी केबल से बदलने का अभियान साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा चलाया जायेगा. ताकि गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी व बाधा होने से बचाया जा सके. इसे लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में सुरक्षा के साथ निर्बाध […]
विज्ञापन
आरा : जर्जर तारों को एबी केबल से बदलने का अभियान साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा चलाया जायेगा. ताकि गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी व बाधा होने से बचाया जा सके.
इसे लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों में सुरक्षा के साथ निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति करना बड़ी जिम्मेवारी है. कंपनी इसके लिए काफी तत्पर है. विभाग द्वारा जर्जर तारों को बदलने का काम किया जाना है. जर्जर तारों की जगह एबी केबल लगाया जायेगा.
इसे लेकर विद्युत शक्ति उपकेंद्र जीरो माइल के तहत मेंटेनेंस का कार्य करना है. इस कारण 29, 30, 31 मार्च व एक एवं दो अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ताओं को सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जायेगी.
विद्युत शक्ति उपकेंद्र ,जीरो माइल से निकलनेवाले 11 केवी फीडर उदवंतनगर व 11 केवी फीडर असनी से बिजली आपूर्ति नहीं की जायेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस दौरान आप लोग समय से पानी का स्टॉक कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




