शराब मिलने पर संबंधित थाने के जवान होंगे सस्पेंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिले में लगातार शराब की तस्करी जारी है.पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई है. आखिर यह शराब अन्य राज्यों से भोजपुर जिले में कैसे पहुंच रही है. इसको लेकर एसपी काफी सख्त निर्देश जारी किये हैं. एसपी ने सभी पदाधिकारियों से कहा है कि जिले […]
विज्ञापन
आरा : जिले में लगातार शराब की तस्करी जारी है.पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई है. आखिर यह शराब अन्य राज्यों से भोजपुर जिले में कैसे पहुंच रही है. इसको लेकर एसपी काफी सख्त निर्देश जारी किये हैं. एसपी ने सभी पदाधिकारियों से कहा है कि जिले में अगर शराब मिलती है तो पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने शहर के क्रॉस मोबाइल के जवानों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी क्रॉस मोबाइल के जवान को अपने-अपने क्षेत्र में शराब नहीं बेचने का सर्टिफिकेट देंगे. अगर उनके क्षेत्र में शराब मिलती है तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि एक सप्ताह के भीतर जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप पुलिस ने ट्रक में लदे 3504 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की थी. साथ ही ट्रक का चालक व खलासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.
वहीं दूसरी ओर गजराजगंज थाना क्षेत्र के वीवीगंज बाजार के समीप पुलिस ने दौड़ा कर दो लग्जरी कारों में तहखाने में छिपाकर रखी गयी 453 बोतल शराब बरामद की थी. साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में भी पुलिस सफल हुई थी.
हालांकि दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस मामले में जांच के लिए पटना के मद्य निषेद्य के डीएसपी एसके पांडेय की टीम जांच के लिए सहार पहुंची हुई थी. उन्होंने पकड़े गये आरोपितों से जानकारी ली तो पता चला कि शराब की खेप को बबुरा में विकास कुमार नामक तस्कर को देनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




