बोलबम के नारों से गुंजायमान हुआ जिला

आरा : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों में भक्ति का माहौल दिखने लगा. भगवान शिव के श्रद्धालुओं द्वारा पहले सुबह में घरों की सफाई का कार्य शुरू हो गया. घरों को साफ -सुथरा करके भक्त स्नान आदि क्रिया में लग गये. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ […]
आरा : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों में भक्ति का माहौल दिखने लगा. भगवान शिव के श्रद्धालुओं द्वारा पहले सुबह में घरों की सफाई का कार्य शुरू हो गया. घरों को साफ -सुथरा करके भक्त स्नान आदि क्रिया में लग गये. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी. हर तरफ हर-हर महादेव के जयघोष हो रहे थे. जयघोष से जिले का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था.
उनकी भक्ति में कोई कमी नहीं दिख रही थी. मंदिरों में घंटियों के बजने की आवाज सुनाई दे रही थी. मंदिरों व घरों में शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो रहा था. सभी घरों में हर हर महादेव की ध्वनि सुनाई दे रही थी. सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार सड़कों पर तो दिखाई दे ही रही थी. भगवान शिव के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी हुई थी. कतार में लगकर भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. भक्ति में सराबोर भक्त भगवान के जयकारे लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










