स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप चार दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस लगातार क्लू जुटाने के प्रयास में लगी हुई है. घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस कोई भी ठोस क्लू हाथ नहीं लगा है, लेकिन इस मामले में पुलिस को कुछ […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप चार दिन पहले स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस लगातार क्लू जुटाने के प्रयास में लगी हुई है. घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस कोई भी ठोस क्लू हाथ नहीं लगा है, लेकिन इस मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर पुलिस उद्भेदन करने में जुट गयी है. हालांकि अभी इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा है. पुलिस का मानना है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस लगातार मृतक स्वर्ण व्यवसायी के रिश्तेदारों से लेकर आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. मृतक के बड़े भाई त्रिभुअन गुप्ता बक्सर में मैनेजर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










