ePaper

बिहार : आरा में सफाई के दौरान बोरे से मिला महिला का शव

Updated at : 21 Jul 2018 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आरा में सफाई के दौरान बोरे से मिला महिला का शव

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार सुबह एक प्लास्टिक के बोरे से एक महिला का शव बरामद किया. महिला की उम्र लगभग 27 वर्ष बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि महिला की गला दबा कर हत्या कर बोरे में डाल कर फेंक […]

विज्ञापन

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार सुबह एक प्लास्टिक के बोरे से एक महिला का शव बरामद किया. महिला की उम्र लगभग 27 वर्ष बतायी जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि महिला की गला दबा कर हत्या कर बोरे में डाल कर फेंक दिया गया है. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे मुहल्ले में सनसनी फैल गयी.

स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी नवादा थाना पुलिस को दी. सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है कि अनाईठ मुहल्ले में आज सुबह जब मुहल्ले में सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे तभी उन्हें लावारिस अवस्था में एक बोरी मिली.

जब सफाई कर्मियों ने उसे खोल कर देखा तो हैरान हो गये. बोरी में एक अज्ञात महिला की हत्या कर शव रखा था. इसकी तत्काल जानकारी सफाईकर्मियों ने मोहल्लेवासियों को दी. लोगों ने नवादा थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद स्थानीय पुलिस वहां पहुंची.

मृतका के शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई. उसके बाद शव को बोरी में ठूंस कर फेंका गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई लेकिन पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन