भोजपुर में नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

Updated at : 20 Jul 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात नौ वर्षीया बच्ची के साथ अगिआंव बाजार थाने के डिहरी टोला निवासी मुन्ना चौधरी ने दुष्कर्म किया. किशोरी के पिता ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित अपने मौसा के साथ गांव में श्रीभगवान चौधरी […]

विज्ञापन

आरा/जगदीशपुर : आयर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात नौ वर्षीया बच्ची के साथ अगिआंव बाजार थाने के डिहरी टोला निवासी मुन्ना चौधरी ने दुष्कर्म किया. किशोरी के पिता ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित अपने मौसा के साथ गांव में श्रीभगवान चौधरी के घर रहता था. बच्ची घर के आंगन में सोयी थी, तभी आरोपित घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गये तो वह भागने लगा. बाद में लोगों के सहयोग से उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में आयर थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन