वृद्ध की भाला घोंप हत्या, एक जख्मी
Updated at : 11 Jul 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में मंगलवार की सुबह बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने- सामने हो गये. इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक वृद्ध को भाला घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये. इलाज के लिए शाहपुर लाने के क्रम […]
विज्ञापन
आरा/शाहपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव में मंगलवार की सुबह बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने- सामने हो गये. इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक वृद्ध को भाला घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गये. इलाज के लिए शाहपुर लाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी.
इस घटना में मृतक का नाती अर्जुन सिंह भी भाला लगने से जख्मी हो गया. घटना के बाद आरोपित पक्ष द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गयी, जिसमें बगल में काम कर रहे दो मजदूरों को भी गोली लग गयी. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मृतक सरना गांव निवासी पूर्व मुखिया स्व भोला राय के पुत्र सर्वेश्वर सिंह है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मुख्य आरोपित रमेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सरना गांव में स्थित धर्मावती नदी के तट पर पुलवा वाला घाट के समीप घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में फायरिंग के दौरान काम कर रहे सरना गांव के दो मजदूर बलिराज यादव तथा धुरा चौधरी के पैर में गोली लगी है. सूचना मिलते ही शाहपुर थाना दलबल के साथ सरना गांव पहुंच गयी और मारपीट के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लग गयी.
पूर्व के विवाद और बच्चों को लेकर उपजे विवाद में दिया गया घटना को अंजाम : ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वेश्वर सिंह एवं गांव के ही रमेंद्र सिंह के घर से पूर्व से ही विवाद चला रहा था.
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व रमेंद्र सिंह के घर लड़की की शादी के लिए बरात आयी हुई थी. उसी दौरान कुछ मनचलों द्वारा घर के लोगों से मारपीट की गयी, जिसमें कई सामान क्षतिग्रस्त हो गया था. इसको लेकर गांव में पंचायती बैठी थी, जिसमें 50 हजार रुपये देने की बात कही गयी थी. लेकिन हर्जाने की राशि देने से एक पक्ष मुकर गया, जिसके बाद से दोनों परिवार के बीच आपसी तनाव चला रहा था.
वहीं दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि मंगलवार की सुबह मृतक सर्वेश्वर सिंह के मंझिले लड़के अश्विनी के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सर्वेश्वर सिंह पूछताछ करने गये वैसे ही गुस्साये लोगों ने उन्हें भाला मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपित रमेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी जगदीशपुर मंजीत श्योराण ने सरना गांव जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की.
पत्नी हुई बेहोश, बच्चों का रोते- रोते हुआ बुरा हाल
वृद्ध की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. वृद्ध की पत्नी सुशीला देवी पति की मौत के खबर मिलते ही बेहोश होकर गिर पड़ी. वहीं तीन पुत्र राज कुमार, अश्विनी और विक्की का रोते- रोते बुरा हाल हो गया. आस- पास के लोग खबर सुनते ही घर पर पहुंच गये और परिजनों को ढाढ़स बंधाने लगे.
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
पीरो. सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा कलां गांव के समीप पीरो मोपती पथ पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक विकास कुमार उर्फ छोटक चौरी थाना क्षेत्र के हरपुर लख निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र बताया जाता है.
बताया जाता है कि विकास कुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहा था तभी रफ्तार अधिक होने के कारण वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे काफी गंभीर चोट लग गयी. चिंताजनक हालत में उसे इलाज के लिए पीरो सामुदायिक केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही विकास के परिवार में कोहराम मच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




