भोजपुर में फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनानेवाले गिरोह का भंडाफोड़

Published at :21 Jun 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर में फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनानेवाले गिरोह का भंडाफोड़

आरा : भोजपुर जिले में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोग हो जाएं सावधान. भोजपुर में फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित चंद्रभूषण दूबे बताया जाता है,जो रोहतास जिले के बिक्रमगंज निवासी सूर्यकांत […]

विज्ञापन

आरा : भोजपुर जिले में लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोग हो जाएं सावधान. भोजपुर में फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित चंद्रभूषण दूबे बताया जाता है,जो रोहतास जिले के बिक्रमगंज निवासी सूर्यकांत दूबे का पुत्र है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में आरा के दो शस्त्र दुकानदार विपुल कुमार तथा संतोष कुमार शामिल हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि आरा में नागालैंड से फर्जी आर्म्स लाइसेंस बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है. उसी गैंग का एक सदस्य आरा आनेवाला है. इसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर स्टेशन रोड के समीप त्रिभुआनी कोठी के पास से एक व्यक्ति को धर दबोचा, जिसकी पहचान चंद्रभूषण दूबे के रूप में की गयी. उसने पूछताछ में बताया कि वह आरा के दो व्यक्तियों को शस्त्र दुकानदार विपुल कुमार, हिंदुस्तान आर्म्स दुकान न्यू पुलिस लाइन तथा संतोष सिंह हरी जी के हाता से मिलकर फर्जी आर्म्स लाइसेंस नागालैंड से तैयार कराता है.

इस काम में नागालैंड का एक एजेंट सीराज उसका मदद करता है.इस गिरोह के सभी सदस्य मिलकर अब तक आरा और बिक्रमगंज में दर्जनों लाइसेंस बनवाये है. पुलिस गिरफ्तार चंद्रभूषण दूबे के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस मामले में चंद्रभूषण दूबे, विपुल कुमार एवं संतोष कुमार के खिलाफ नवादा थाने में मामला दर्ज किया गया है.
एक लाइसेंस के लिए लगता था डेढ़ लाख रुपया
भोजपुर जिले में हथियार रखने वाले शौकिन लोग एक लाइसेंस बनाने में डेढ़ लाख रुपया देते थे. इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी चंद्रभूषण दूबे ने खुलासा करते हुए बताया कि वह अब तक दर्जनों लोगों को लाइसेंस निर्गत करा चुका है और एक लाइसेंस के लिए वह डेढ़ लाख रुपया लेता था, जिसमें कई लोगों का शेयर शामिल है.
क्या कहते हैं एसपी
जिले में नागालैंड से फर्जी आर्म्स का लाइसेंस बनानेवाले लोगों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गयी. इसके बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. उसके द्वारा बताये गये लोगों का सत्यापन किया जा रहा है. साथ ही उनके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
अवकाश कुमार, एसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन