नाबालिग लड़की की शादी पर मंदिर कमेटी ने लगायी रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन समेत बैरंग वापस लौटे बराती व सराती बिहिया : नगर पंचायत बिहिया स्थित माता महथिन मंदिर में बुधवार को नाबालिग लड़की की शादी कराने को लेकर पहुंचे बराती व सराती को मंदिर कमिटी द्वारा शादी पर रोक लगा दिये जाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन समेत बैरंग वापस लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार बुधवार को महथिन […]
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन समेत बैरंग वापस लौटे बराती व सराती
बिहिया : नगर पंचायत बिहिया स्थित माता महथिन मंदिर में बुधवार को नाबालिग लड़की की शादी कराने को लेकर पहुंचे बराती व सराती को मंदिर कमिटी द्वारा शादी पर रोक लगा दिये जाने को लेकर दूल्हा-दुल्हन समेत बैरंग वापस लौटना पड़ा.
जानकारी के अनुसार बुधवार को महथिन मंदिर में भोजपुर जिला के कोईलवर थाना अंतर्गत जहनपुर जोकता गांव से वधू पक्ष व बक्सर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पीपरा गांव से वर पक्ष के लोग शादी को लेकर पहुंचे हुए थे. शादी की लगभग सारी तैयारियां हो चुकी थीं. दोनों ही पक्षों की औरतों द्वारा मंगलगीत गाये जा रहे थे तथा वहीं हलवाई द्वारा बराती व सराती के लिए खाना बनाया जा रहा था. मंदिर कमेटी के नियम के अनुसार शादी के पूर्व वर व वधू की उम्र का तथा उनके निवास स्थान का सत्यापन करने वाले प्रमाणपत्र जमा करने के बाद हीं रजिस्ट्रेशन किया जाता है
और उसके बाद ही मंदिर परिसर में विवाह की अनुमति मिलती है. बताया जाता है कि मांगलिक कार्यों के दौरान वर व वधू के प्रमाणपत्र के साथ मंदिर कमेटी के पास लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे तो दूल्हे की उम्र 22 वर्ष तथा दुल्हन की उम्र 15 वर्ष देखकर मंदिर कमेटी ने शादी का रजिस्ट्रेशन करने से इन्कार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










