बिहार : भोजपुर में दूसरी कक्षा की बच्ची की हत्या, रेप की आशंका

Updated at : 23 Dec 2017 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : भोजपुर में दूसरी कक्षा की बच्ची की हत्या, रेप की आशंका

पटना : बिहार के भोजपुर जिले में बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव खेत से बरामद किया गया है, वहीं पुलिस को रेप के बाद हत्या की आशंका है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची बाहर शौच […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के भोजपुर जिले में बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव खेत से बरामद किया गया है, वहीं पुलिस को रेप के बाद हत्या की आशंका है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची बाहर शौच के लिए गयी थी और काफी देर होने के बाद नहीं लौटी. खोजबीन के बाद बच्ची का शव दूर बधार में एक खेत में बरामद किया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि छात्रा की हत्या से पहले उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है.

गांव के लोगों ने पुलिस को बताया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद मामले को छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गयी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम महिला डॉक्टर से कराना चाहते थे लेकिन महिला डॉक्टर मौजूद नहीं रहने से अस्पताल में खूब हंगामा हुआ. बच्ची के पिता के बयान में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अपराधी को तलाश रही है.

पुलिस ने त्वरित इस मामले में कार्रवाई कर डॉग स्क्वाएड टीम को बुला लिया है और उसकी मदद से छानबीन की जा रही है. पुलिस ने इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी कर दिया है, वहीं स्थानीय लोगों में रेपिस्ट को लेकर आक्रोश है. पुलिस का यह भी कहना है कि अभी आशंका है, लेकिन एहतियात के तौर पूरी गंभीरता के साथ छानबीन की जा रही है.

यह भी पढ़ें-
पैसेंजर ट्रेन को हाईजेक करने का प्रयास !

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन