ePaper

पुलिस ने बरामद किया राइफल, किस नेता की हुई इस राइफल से हत्या, पढ़ें...

Updated at : 10 Nov 2017 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया राइफल, किस नेता की हुई इस राइफल से हत्या, पढ़ें...

आरा : शाहपुर थाने की पुलिस ने बहोरनपुर गांव से 303 बोर का राइफल बरामद किया है. चर्चा है कि विशेश्वर ओझा की हत्या इसी राइफल से की गयी है. सूत्रों के अनुसार, बहोरनपुर गांव के बांके राय के घर से पुलिस ने शुक्रवार को उक्त हथियार को बरामद किया है. बताया जा रहा है […]

विज्ञापन

आरा : शाहपुर थाने की पुलिस ने बहोरनपुर गांव से 303 बोर का राइफल बरामद किया है. चर्चा है कि विशेश्वर ओझा की हत्या इसी राइफल से की गयी है. सूत्रों के अनुसार, बहोरनपुर गांव के बांके राय के घर से पुलिस ने शुक्रवार को उक्त हथियार को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि इसी हथियार से विशेश्वर ओझा की हत्या की गयी है. पुलिस अभी बयान देने से कतरा कर रही है. संभावना जतायी जा रही है कि पूरी छानबीन कर किसी नतीजे पर पहुंचने के बाद ही पुलिस उद्भेदन करेगी.

साल 2016 में हुई थी विशेश्वर ओझा की हत्या

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या फरवरी, 2016 को गोली मार कर की गयी थी. घटना की प्राथमिकी विशेश्वर ओझा के भतीजे के बयान पर दर्ज की गयी थी. मालूम हो कि सभी नामजद अभियुक्तों में से अब भी एक नामजद अभियुक्त फरार है. वहीं, घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाये गये हथियार की बरामदगी पुलिस अब तक नहीं कर पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन