अतिक्रमण विरोधी मुहिम जारी

आरा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर अपने पूरे तेवर में रहा और अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ा. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. गुरुवार को नगर की कई सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया. इसे लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इस […]
आरा : अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर अपने पूरे तेवर में रहा और अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ा. इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. गुरुवार को नगर की कई सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया. इसे लेकर दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इस दौरान कई जगह अतिक्रमणकारियों के साथ पुलिस की नोक-झोंक भी होती रही पर पुलिस की भारी बंदोबस्त होने के कारण अतिक्रमणकारियों की एक न चली.
पूरे दिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलता रहा. हालांकि कई लोगों द्वारा इस अभियान में पक्षपात करने का भी आरोप लगाया गया. अभियान की शुरुआत टाउन थाना से की गयी, जो चौधरियाना होते हुए सिंडिकेट, शीशमहल चौक, आरण्य देवी, अबरपुल, रामगढ़िया होते हुए धरहरा तक अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान में सदर एसडीओ नवदीप शुक्ल, नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सिटी मैनेजर शेखर कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार सहित कई दंडाधिकारी व पुलिस के अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




