बिहार के भोजपुर जिले में चोटी कटवा के बहाने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पढ़ें

Updated at : 28 Aug 2017 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिले में चोटी कटवा के बहाने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पढ़ें

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के असनी गांव से एक सनसनीखेज घटना की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक चोटी कटवा के अफवाह की आड़ में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद आरोपित पति ने पत्नी की चोटी काट कर बगल में रख दी […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के असनी गांव से एक सनसनीखेज घटना की सूचना मिल रही है. जानकारी के मुताबिक चोटी कटवा के अफवाह की आड़ में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद आरोपित पति ने पत्नी की चोटी काट कर बगल में रख दी और यह अफवाह फैलाया कि चोटीकटवा ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति हरेराम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह ने दामाद के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है, आरोपी हरेराम सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

चोटी कटवा के फैले अफवाह के बीच पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा चोटी कटवा की काफी रोचक कहानी तैयार की गयी. कहानी का ताना-बाना ऐसा बुना गया कि किसी को इस बात पर शक न हो. आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह तो रात में खाना खाने के बाद पूरी तरह सो गये थे. पत्नी के साथ टीवी देख रहा था. कुछ देर बाद पत्नी बच्चे के लिए दूध लेने रसोई में गयी और काफी देर तक वह वापस नहीं आयी, बाद में मैंने जाकर देखा तो पत्नी किचेन में गिरी पड़ी थी और उसकी चोटी कटी हुई थी.

मामला रविवार का बताया जा रहा है कि जब आरोपित हरेराम सिंह द्वारा ग्रामीणों को चोटी कटवा की सुनायी गयी. उसके बाद ग्रामीण भड़क गये. ग्रामीणों ने मृतक महिला के शव को लेकर रोड भी जाम कर दिया. उधर, पुलिस की जांच में पता चला है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गयी है. पुलिस ने बताया कि हरेराम ने एक साजिश के तहत पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद चोटी काटकर, चोटी कटवा से मौत का ताना-बाना तैयार किया. डॉक्टरों द्वारा भी हत्या की बात कही गयी है.

यह भी पढ़ें-
चोटीकटवा की अफवाह से महिलाओं में खौफ गांवों में हो रहा रतजगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन