ePaper

महिला की सूझबूझ से पकड़ लिया गया मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा चोर, देखें वीडियो

Updated at : 29 Jul 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की सूझबूझ से पकड़ लिया गया मंगलसूत्र छीन कर भाग रहा चोर, देखें वीडियो

मंगलेश तिवारी @ बक्सर महिला ने अपनी सूझ-बूझ से न सिर्फ अपनी संपत्ति लुटने से बचा पायी, बल्कि त्वरित कार्रवाई से चोर को भी पकड़ने में सफल हो गयी. महिला को कोशिश करते देख आसपास के लोग भी सहयोग देने के लिए आगे आ गये. घटना शुक्रवार देर रात भोजपुर जिले के आरा स्टेशन की […]

विज्ञापन

मंगलेश तिवारी @ बक्सर

महिला ने अपनी सूझ-बूझ से न सिर्फ अपनी संपत्ति लुटने से बचा पायी, बल्कि त्वरित कार्रवाई से चोर को भी पकड़ने में सफल हो गयी. महिला को कोशिश करते देख आसपास के लोग भी सहयोग देने के लिए आगे आ गये. घटना शुक्रवार देर रात भोजपुर जिले के आरा स्टेशन की है.

दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब बक्सर से अपने घर पटना जाने के लिए पंजाब मेल से सफर कर रही एक महिला के गले से चेन छीन कर चोर भाग निकला. इसके बाद ट्रेन की चेनपुलिंग कर महिला ने शोर मचाते हुए खुद उसका पीछा किया. उस महिला के पीछे भी कई यात्री दौड़े. इसी बीच एक युवक ने चोर को पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने चोर से अपना मंगलसूत्र वापस ले लिया. वहीं उग्र भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई कर दी.ट्रेन की चेनपुलिंग की सूचना पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ व ट्रेन की स्कॉर्ट पार्टी के जवान भी पहुंचे. महिला यात्री के मंगलसूत्र छीनने की बात जानने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को भीड़ से पीटने से बचाया. उक्त चोर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया.

बक्सर से पटना जा रही थी महिला

बक्सर के चरित्रवन इलाके की रहनेवाली रेणु अपनी मां के साथ पटना जा रही थी. बक्सर से ही वह पंजाब मेल में सवार हुई थी. ट्रेन में सफर के दौरान वह किनारे खिड़की के पास बैठी थी. ट्रेन आरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद जैसे ही खुली. प्लेटफॉर्म से गुजर रहे एक चोर ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर भागने लगा. इसके बाद महिला ने शोर मचाते हुए ट्रेन की जंजीर खींच कर गाड़ी को रोक दिया और खुद ट्रेन से उतर कर चोर के पीछे दौड़ पड़ी. इसके बाद अन्य यात्रियों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया गया.

लोगों ने की चोर कीजम कर धुनाई

महिला की आवाज सुन कर सामने से आ रहे एक युवक ने भाग रहे चोर को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित महिला ने उसकी जमकर पिटाई की. उसके पास से अपना मंगलसूत्र बरामद कर फिर ट्रेन में सवार हो गयी. इस दौरान कई अन्य यात्रियों ने भी चोर को जमकर पीटा. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. इसके लिए ट्रेन को आरा रेलवे स्टेशन पर दो बार चेनपुलिंग कर रोक दिया गया. इससे अफरातफरी बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन