ePaper

VIDEO : बिहार में बी एड कॉलेजों की अवैध वसूली पर छात्रों का प्रदर्शन

Updated at : 22 Jun 2017 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : बिहार में बी एड कॉलेजों की अवैध वसूली पर छात्रों का प्रदर्शन

आरा : प्राइवेट बी एड कॉलेज छात्रों से मनमाना फीस वसूलने को लेकर आईसा के छात्रों ने आज वीर कुंवर सिंह विश्‍वविद्यालय के कुल‍पति का घेराव किया. आईसा के संदीप कुमार ने कहा कि छात्रों से मनमाना फीस वसूला जा रहा है. प्राइवेट बी एड कॉलेज अपनी जेब गर्म करने के लिए छात्रों के अटेंडेस […]

विज्ञापन

आरा : प्राइवेट बी एड कॉलेज छात्रों से मनमाना फीस वसूलने को लेकर आईसा के छात्रों ने आज वीर कुंवर सिंह विश्‍वविद्यालय के कुल‍पति का घेराव किया. आईसा के संदीप कुमार ने कहा कि छात्रों से मनमाना फीस वसूला जा रहा है. प्राइवेट बी एड कॉलेज अपनी जेब गर्म करने के लिए छात्रों के अटेंडेस सहित कई और चीजों के लिए मोटी रकम वसूल कर रहे हैं.

छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्र नेताओं का कहना है कि प्राइवेट बी एड कॉलेज 75 प्रतिशत उपस्थिति के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं. इसी के विरोध में कुलपति का घेराव किया जा रहा है. कुलपति से मांग की जा रही है कि इस प्रकार के बी एड कॉलेजों की संबद्धता रद्द की जाए.

प्राइवेट बी एड कॉलेजों की मनमानी पर विश्‍वविद्यालय प्रशासन भी मौन है. छात्रों का कहना है कि ये प्राइवेट कॉलेज विश्‍वविद्यालय के उच्‍च अधिकारियों को भी घूस खिलाते हैं. छात्र कहते है कि विश्‍वविद्यालय के साथ-साथ सरकार से भी मांग करते हैं कि इस अवैध वसूली पर रोक लगायी जाए. छात्रों की राशि अविलंब वापस की जाए. मनमानी नहीं रुकी तो कुल‍पति के कार्यालय में तालाबंदी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन