bhagalpur news. नरगा लालूचक में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, फांसी लगा कर आत्महत्या की आशंका

नाथनगर थाना क्षेत्र के नगरा लालूचक में जयप्रकाश मंडल के पुत्र चार चक्का वाहन का चालक प्रवीण कुमार (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है.
नाथनगर थाना क्षेत्र के नगरा लालूचक में जयप्रकाश मंडल के पुत्र चार चक्का वाहन का चालक प्रवीण कुमार (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है. मंगलवार देर रात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में युवक को मृत घोषित किया गया. युवक के घरवालों का कहना है कि रात्रि में सोने के दौरान करवट लेने पर वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. दूसरी तरफ पुलिस को आशंका है कि गले में फंदा कसने की वजह से उसकी मौत हुई है. गले में निशान था तो कान से खून भी बह रहा था. घटना की बाबत मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पुलिस के समक्ष बयान दिया है. मायागंज अस्पताल स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. दूसरी तरफ नाथनगर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. परिजनों ने बतायी छत से गिरने की कहानी मृतक युवक के छोटे भाई रवि कुमार ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त वह घर में नहीं था. लालूचक नरगा में उनलोगों को दो घर है. उसे पता चला है कि पक्का मकान की छत पर उसका भाई प्रवीण सो रहा था, जबकि घर के अन्य सदस्य झोपड़ी वाले घर में थे. रात्रि दस बजे जब उसकी मां छत पर पहुंची तो देखा कि प्रवीण अपने बिस्तर पर नहीं है. खोजबीन की तो वह छत से नीचे गिर गया था. एक स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से उसे जेएलएनएमसीएच मायागंज ले जाने बोला गया. रात्रि करीब 11 सभी परिजन मायागंज पहुंच गये थे. चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रवीण को मृत घोषित कर दिया. युवक के परिजनों ने बताया कि प्रवीण हमेशा की तरह छत के किनारे पर सोता था, उसके गिरने का यही कारण है. परिजन प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए जिद पर अड़े थे. लेकिन मामला संदेहास्पद रहने के कारण बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. पत्नी ने घटना के प्रति जाहिर की अनभिज्ञता सुलतानगंज गंगापुर की निशा कुमारी से प्रवीण की शादी इसी वर्ष 10 फरवरी को हुई थी. ससुराल में चार दिन रहने के बाद वह अपने मायके चली गयी थी. मंगलवार की रात्रि आठ बजे प्रवीण ने उसे फोन किया था और बोला था कि उसके कान में दर्द है. प्रवीण ने उसे बुधवार आने को कहा और कहा कि कल हमलोग डॉक्टर से कान दिखाने जायेंगे. इसके बाद प्रवीण ने फोन रख दिया था. निशा ने बताया कि रात्रि नौ बजे एक देवर ज्योतिष कुमार ने उसे फोन पर कहा कि भैया की मौत हो गयी है. उसके पति की मृत्यु कैसे हुई वह कुछ नहीं जानती है. दोनों पक्षों के परिजन गहरे सदमे में थे. मृतक चार भाई था. परिजनों ने बताया कि शादी के बाद उसकी जिंदगी ठीक ठाक चल रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




