ePaper

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated at : 20 Aug 2024 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

भवानीपुर थाना क्षेत्र बलाहा गांव के नवल किशोर सिंह का पुत्र अरुण कुमार ( 25) का सोमवार सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी

विज्ञापन

भवानीपुर थाना क्षेत्र बलाहा गांव के नवल किशोर सिंह का पुत्र अरुण कुमार ( 25) का सोमवार सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच- 31 के देवठा चौक व सतीश नगर चौके के बीच सोमवार की अल सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी. युवक रविवार रात लगभग 12 बजे बाइक पर सवार होकर अगवानी गंगाघाट से जल भर कर मड़वा ब्रजलेश्वर धाम में जलाभिषेक किया. वहां से लौटने पर सोमवार की अल सुबह किसी रिश्तेदार को छोड़ने पसराहा थानान्तर्गत महद्दीपुर गांव गया था. एनएच-31 से घर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पसराहा पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पसराहा पुलिस ने युवक को घायल अवस्था में पीएचसी नारायणपुर ले गयी, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. सूचना पर परिजन भी पीएचसी नारायणपुर पहुंच गये. वार्ड सदस्य चितरंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि शव को पसराहा पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर नवगछिया से महेशखूंट जा रहे नवगछिया नवादा के पुनील यादव पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच- 31 बगुलवा ढ़ाला पर वाहन से धक्के से पत्नी ललिता व बच्चा सहित घायल हो गया. सूचना पर स्थानीय रिश्तेदारों ने पीएचसी नारायणपुर में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से रवाना हुएं.

अपहृत लड़की बलाहा चौक पर मिली

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा चौक पर अपह्रत लड़की भवानीपुर पुलिस को मिल गयी. 26 जून को अपह्रता के परिजनों ने 24 जून से लड़की के गायब होने की जानकारी भवानीपुर पुलिस को आवेदन में दी थी. परिजनों ने खोजबीन के क्रम में मधेपुरा जिला किशनपुर थानान्तर्गत खापुर गांव के स्व रामपुकार सिंह के पुत्र साहेब कुमार पर शादी की नीयत से बहला फुसला कर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि अपह्रता की चिकित्सीय जांच कर न्यायालय में 164 के तहत बयान के बाद विधि संवत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Bhagalpur Hindi News : यहां भागलपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन