bhagalpur news. यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की एकतरफा जीत, फाइनल में पहुंची

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की एकतरफा जीत, फाइनल में पहुंची

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में जारी जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. 35 ओवर के इस मुकाबले में यूथ कॉर्नर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 222 रनों के लक्ष्य को 33.2 ओवर में हासिल कर लिया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ जय शंकर ठाकुर ने बताया कि जल्द ही फाइनल मुकाबले की तिथि घोषित की जायेगी.

सुबह में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में मयंक कृष्णन चौधरी ने आक्रामक पारी खेलते हुए 85 रनों का योगदान दिया. आर्यन कुमार सिंह ने 48, अभिषेक कुमार व अर्नव ने 28-28 रन बनाये.

यूथ कॉर्नर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में शुभम ने दो, संजय, परशुराम , अंकुश व सचिन रॉय ने एक-एक विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ कॉर्नर टीम की बल्लेबाजी में रक्षितेंद्र 51 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान बासुकीनाथ मिश्रा ने 35, विकास यादव ने नाबाद 64 व कुणाल राज ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली. इस तरह टीम को 33.2 ओवर में जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. यूनाइटेड क्लब की ओर से विवेक सुबोध कुमार ने एक विकेट चटकाये. मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार रक्षितेंद्र को दिया गया. शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में भागलपुर क्रिकेट क्लब व टीएनबी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन