Bhagalpur news युवक घर से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news युवक घर से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

हनपुर का एक युवक रविवार रात से लापता है, जिससे उसके परिजन चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.

विज्ञापन

गोराडीह फरका टोला मोहनपुर का एक युवक रविवार रात से लापता है, जिससे उसके परिजन चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. लापता युवक की पहचान नंदन कुमार मंडल (23), पिता उदय मंडल के रूप में हुई है. नंदन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और मानसिक रूप से थोड़ा मंदबुद्धि भी है. परिजनों के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे वह अचानक घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा.

परिजन रात भर और सोमवार पूरे दिन उसकी तलाश में जुटे रहे. रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला. युवक का मोबाइल फोन बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गयी है. घरवाले रो-रोकर बेहाल हैं और अब प्रशासन से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं. इस संबंध में अभी तक गोराडीह थाना में कोई औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. गोराडीह थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष आदर्श कुंदन ने बताया कि अब तक परिजनों से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

जमीन विवाद में मारपीट, चार घायल

गोराडीह थाना क्षेत्र के तरछा गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब चार लोग घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसारसोमवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोराडीह थाना में आवेदन दिया है. पहले पक्ष से अरविंद यादव के बयान पर भगवान यादव सहित 10 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं, दूसरे पक्ष से भगवान यादव के बयान पर अरविंद यादव सहित सात लोगों को आरोपित बनाया गया है. गोराडीह के प्रभारी थानाध्यक्ष आदर्श कुंदन ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन