bhagalpur news. वर्ल्ड बैंक की टीम ने एसटीपी का लिया जायजा, परियोजनाओं की मांगी रिपोर्ट

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. वर्ल्ड बैंक की टीम ने एसटीपी का लिया जायजा, परियोजनाओं की मांगी रिपोर्ट

बुडको की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम ने भागलपुर का दौरा किया

विज्ञापन

बुडको की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए वर्ल्ड बैंक की टीम ने भागलपुर का दौरा किया. इस दौरान टीम साहेबगंज स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची और वहां चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में टीम ने परियोजना से जुड़े तकनीकी और संचालन पहलुओं की जानकारी ली और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया.

इस दौरान टीम ने उन पंपिंग स्टेशनों की भी समीक्षा की, जो फिलहाल चालू हैं. साथ ही उन स्टेशनों की प्रगति की जानकारी ली जिन्हें जल्द शुरू किया जाना प्रस्तावित है. इससे परियोजना के विस्तार और कार्यान्वयन की स्थिति का आकलन किया गया.

शहर को मिलने वाले लाभ पर रहा विशेष फोकस

टीम ने यह भी जाना कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शहर के किन-किन क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और इसका दायरा कितना व्यापक होगा. निरीक्षण के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट पटना स्थित बुडको के वरीय अधिकारियों को सौंप दी है.

डब्ल्यूटीपी परियोजना की भी मांगी जानकारी

टीम ने जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) परियोजना से संबंधित विस्तृत विवरण भी मांगा है, ताकि संपूर्ण व्यवस्था का समग्र आकलन किया जा सके.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन