bhagalpur news. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करेगी : रमा निषाद

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करेगी : रमा निषाद

भागलपुर पहुंची बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करेगी

विज्ञापन

भागलपुर पहुंची बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री रमा निषाद ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत करेगी. कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम महत्वपूर्ण है. कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया. कहा कि इस कानून के तहत लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित की जायेगी. जिसमें एससी व एसटी सीटें भी शामिल हैं. इसमें महिलाओं की भागीदारी के साथ उनका प्रतिनिधित्व भी बढ़ेगा. मंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं सिर्फ मतदाता नहीं है, वो छात्र, प्रोफेशनल, उद्यमी व अधिकारी भी हैं. वे हर क्षेत्र में योगदान दे रही है. इसलिए शासन में उनकी भागीदार भी जरूरी हैं. कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र को अधिक संतुलित, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने का प्रयास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक लेख से साफ झलकता है कि महिला सशक्तीकरण अब सिर्फ भागीदारी नहीं, बल्कि मजबूत नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री का महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास और अमूल्य योगदान रहा है. उसी कड़ी में अब आने वाले ऐतिहासिक संसद सत्र में जब महिला आरक्षण बिल पारित होगा तो देश भर की हमारी करोड़ों नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण में और अधिक मजबूती से अपना योगदान सुनिश्चित करेगी. प्रेस वार्ता महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता व नारी शक्ति वंदन अधिनियम की लोकसभा प्रभारी नीतू सिंह चौबे, जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. वहीं प्रेस वार्ता के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला महामंत्री नितेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आलाेक सिंह बंटू ने मंत्री रमा निषाद को अमर शहीद जुब्बा सहनी की तस्वीर भेंट की. सीएम कौन होगा यह पार्टी तय करेगी बिहार में सीएम की रेस में पार्टी में अन्य नाम में एक नाम रमा निषाद का भी है. इस सवाल के जवाब को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया. कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह पार्टी व एनडीए घटक दल के नेता तय करेंगे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन