ePaper

bhagalpur news. एजेंसी में काम करनेवाली महिलाएं पहुंची महिला थाना, कहा- संचालक नौकरी से निकालने की दे रहे धमकी

Updated at : 22 Jan 2026 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. एजेंसी में काम करनेवाली महिलाएं पहुंची महिला थाना, कहा- संचालक नौकरी से निकालने की दे रहे धमकी

गुरुवार को एजेंसी में करने वाली करीब दो दर्जन महिलाकर्मी ने महिला थाना पहुंच कर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया .

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड में विभिन्न संसाधनों का संचालन करनेवाली एजेंसी की एक महिला कर्मी ने एजेंसी के संचालक व कर्मचारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में गुरुवार को एजेंसी में करने वाली करीब दो दर्जन महिलाकर्मी ने महिला थाना पहुंच कर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. महिलाओं का कहना था कि उसके आरोप के कारण उनलोगों को एजेंसी के संचालक ने नौकरी से निकालने की धमकी दी है. वे लोग महिला थाना पहुंचीं. करीब दो दर्जन महिलाओं ने आवेदन देकर कहा कि आरोप लगाने वाली महिला पर पैसे का गबन करने का भी आरोप लगाया. उधर महिला थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. थाना पहुंची महिलाओं ने कहा कि गुरुवार को सैंडिस कंपाउंड में साफ-सफाई करने के बाद एजेंसी के संचालक ने कहा कि घटी घटना के बाद महिला कर्मी को नौकरी से हटाया जायेगा. महिला कर्मी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर कहा कि एजेंसी संचालक ने ही उनलोगों को महिला थाना में भेजा है. आरोप लगानेवाली महिला के खिलाफ आवेदन देने के लिए कहा है. मौके पर एजेंसी के एक सुपरवाइजर भी मौजूद थे. उनसे पूछने पर बताया कि महिलाएं घबरायी हुई थी. उन महिलाकर्मी को देखने के लिए आये थे. ———– काम से हटा दिया, तो कहां जायेंगे – महिला कर्मी पप्पी देवी ने कहा कि एक महिला के कारण हमलोगों को काम से हटाया जा रहा है. काम से हटा दिया जाता है, तो कहां जायेंगे. पति नहीं है. अकेले घर में कमाने वाली मैं हूं. छोटा बच्चा है. कुछ नहीं करता है. काम करने गये, ताे संचालक ने कहा कि सभी को हटाया जायेगा. महिला कर्मी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को काम दे रहे है. एजेंसी से उनलोगों को हटाया जा रहा है. ————————– हमने किसी को थाना नहीं भेजा : संचालक एजेंसी के संचालक विश्वजीत सिंह ने लगाये जा रहे तमाम आरोप को खारिज कर दिया है. साथ ही कहा कि हमने किसी महिला कर्मी को थाना में नहीं भेजा है. गलत आरोप के कारण काफी बदनामी हो रही है. ऐसे में एजेंसी में किसी महिला कर्मी को नहीं रखा जायेगा. संचालक ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला पर भी गंभीर आरोप लगाया है. विश्वजीत सिंह ने कहा कि साजिश के तहत उन्हें कुछ लोग बदनाम करना चाहते हैं. उनके ऊपर लगाये गये सभी आरोप पूरी तरह निराधार है. उन्होंने महिला कर्मी द्वारा लगाये गये छेड़छाड़ मामले में कहा कि अगर गलत किया गया, तो उसी दिन पुलिस को सारी चीजों की जानकारी देनी चाहिए थी. देर से पुलिस को क्यों जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन