पति से झगड़ा कर दो बच्चों को छोड़ घर से महिला फरार

Published at :17 Sep 2024 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
पति से झगड़ा कर दो बच्चों को छोड़ घर से महिला फरार

पति-पत्नी में झगड़ा होने पर पत्नी ने घर छोड़ कर चलें जाने की धमकी दी. महिला के दो बच्चे हैं. दोनों बच्चे सोमवार थाना पुलिस के पास पहुंच कर मां की बरामदगी की गुहार लगायी.

विज्ञापन

पति को दिल्ली जाने से रोकने के बावजूद पति कमाने चला गया. दिल्ली पहुंचते ही पत्नी ने फोन कर घर वापस आने को कहा. इंकार करने पर पत्नी ने काफी झगड़ा की. पति-पत्नी में झगड़ा होने पर पत्नी ने घर छोड़ कर चलें जाने की धमकी दी. महिला के दो बच्चे हैं. दोनों बच्चे सोमवार थाना पुलिस के पास पहुंच कर मां की बरामदगी की गुहार लगायी. यह मामला थाना क्षेत्र के असियाचक नवीनटोला का है. दोनों बच्चे अपनी दादी को लेकर थाना पहुंच बताया कि पिता के दिल्ली जाने से मां ने रोका. पिता नहीं मानें. दोनों ने फोन पर झगड़ा किया. रविवार देर शाम मां किसी से फोन पर बात कर बोली हम आ रहे हैं. आपके साथ ही रहना है. महिला ने मोबाइल घर ही रख घर से निकल गयी. दोनों बच्चों ने मां को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नही मानी. दोनों बच्चों को छोड़ कर चली गयी. बच्चों ने बताया कि सभी रिश्तेदार के यहां मां की खोजबीन की. कोई पता नहीं चला, तो पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. महिला की सास ने बताया कि पति-पत्नी में रोज किसी बात को लेकर झगड़ा होता था. महिला अक्सर घर छोड़ भागने का धमकी देती थी. घर छोड़ कर जाने से दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. बच्चे की दादी बार बार सांत्वना दे रही है कि मां जल्द लौट कर घर आ जायेगी. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

सिद्धी विनायक नर्सिंग होम की सीएस ने जांच का दिया आदेश

चेथरिया पीर स्थान के निकट संचालित सिद्धी विनायक नर्सिंग होम के खिलाफ एक महिला के यौन शोषण करने की लिखित शिकायत पर सिविल सर्जन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है. टीम को जांच कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा है. जांच टीम में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक सहित डाॅ गौरव कुमार एवं अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक शामिल है, शिकायतकर्ता हेमंत कुमार राम की पत्नी कल्याणी देवी ने नर्सिंग होम पर कई गंभीर आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन