BHAGALPUR : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, अस्पताल से पति समेत ससुराल वाले फरार, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR : जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, अस्पताल से पति समेत ससुराल वाले फरार, हत्या का आरोप

जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई. घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई. घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं महिला की मृत्यु के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार बताए जा रहे हैं. मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है. वह भागलपुर जिले के बाथ थाना के कस्टीकरी की रहने वाली थी. पूजा की शादी वर्ष 2013 में मुनेश्वर कुमार के साथ हुई थी. दंपती के एक बेटा और दो बेटियां हैं. वहीं मृतका का मायका खड़कपुर तेघड़ा गांव में है.

दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

मृतका के भाई विपिन ने बताया कि पूजा को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. एक सप्ताह पहले भी पति और ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव में पंचायत हुई थी. दोनों पक्षों से बॉन्ड भी तैयार करवाया गया था.

मंगलवार की शाम पूजा के ससुराल वालों ने दी सूचना, कहा- पूजा जहर खा लिया

विपिन ने बताया कि मंगलवार को पूजा के ससुराल से फोन आया कि उसने जहर खा लिया है. सूचना मिलने पर परिजन देर रात जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां पूजा मृत अवस्था में मिली. आरोप है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए.

भूसा रखने वाले घर में पूजा को दी गयी थी रहने की जगह

मायके पक्ष का आरोप है कि एक सप्ताह पहले विवाद के बाद पूजा को भूसा रखने वाली झोपड़ी में रखा जा रहा था और उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. इधर, बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन