bhagalpur news. ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत, लोगों ने दो घंटे किया सड़क जाम

हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउद बाट चौक के समीप एक बालू लदे अज्ञात ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से उपेंद्र चौरसिया की पत्नी शोभा देवी (50) की मौत मौके पर ही हो गयी.
हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउद बाट चौक के समीप एक बालू लदे अज्ञात ओवरलोड अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से उपेंद्र चौरसिया की पत्नी शोभा देवी (50) की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जला कर आक्रोश प्रदर्शन किया. इस दौरान लोग पुलिस प्रशासन को कोस रहे थे. लोगों का कहना है कि शहर में नो इंट्री लागू है. फिर भी कई थाना क्षेत्रों को पार करते हुए अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर शहर में कैसे प्रवेश कर गया. लोग शव को नहीं उठने देने की मांग कर रहे थे. सड़क पर ही शव को रख कर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी की. पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने देने को तैयार हुए. फिर हबीबपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए हबीबपुर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. इसके लिए पुलिस शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है. महज दो सेकंड में ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया घटना के संदर्भ में एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल है. कैमरे में दिख रहा है कि महिला सड़क पार करने का प्रयास कर रही है. इसी क्रम में तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने पहले महिला को धक्का मारा. महिला नीचे गिरी. फिर एक के बाद एक तीन चक्कों के नीचे आती चली गयी. घटना के क्रम में ट्रैक्टर ने महिला को तीन से चार फीट तक घसीट भी दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के तुरंत बाद उसकी मौत हो गयी थी. महज दो सेकेंड में महिला को ट्रैक्टर ने रौंद दिया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया. नजारत शाखा में काम करते थे उपेंद्र चौरसिया जानकारी मिली है कि महिला शोभा देवी के पति उपेंद्र चौरसिया समाहरणालय स्थित नजारत शाखा के कर्मी थे. पिछले दिनों उन्होंने अवकाश ग्रहण किया है. शोभा देवी एक स्वयं सहायता समूह में सक्रिय थी. शुक्रवार को वह स्वयं सहायता समूह की मीटिंग में जा रही थी. उसने परिवार वालों को बताया था कि समूह में कुछ रकम भी जमा करना है. शोभा देवी अपने पीछे एक पुत्र कुणाल और तीन पुत्रियों के भरे पूरे परिवार को पीछे छोड़ गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




