bhagalpur news. जीविका योजना का झांसा देकर महिला से 30 हजार की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जीविका योजना का झांसा देकर महिला से 30 हजार की साइबर ठगी

थाना क्षेत्र के पंचरुखी स्थित गौरा गांव में साइबर ठगों ने जीविका योजना का झांसा देकर एक महिला से 30 हजार रुपए की ठगी कर ली.

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पंचरुखी स्थित गौरा गांव में साइबर ठगों ने जीविका योजना का झांसा देकर एक महिला से 30 हजार रुपए की ठगी कर ली. मामले को लेकर पीड़िता जीनत परवीन ने बीते शुक्रवार को साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना 16 अप्रैल की बतायी जा रही है. पीड़िता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को जीविका योजना का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है. जीविका का पैसा नहीं मिलने के कारण महिला ने उस पर विश्वास कर लिया. ठग के झांसे में आकर महिला ने मोबाइल पर बताये गये निर्देशों का पालन किया, जिसके बाद उनके खाते से 10 हजार रुपए कट गये. रकम कटने पर विरोध करने पर आरोपी ने पैसा वापस करने का भरोसा दिलाया और बहाने से खाते से जुड़ा पिन पूछ लिया. घबराहट में महिला ने पिन साझा कर दिया. इसके तुरंत बाद ठग ने खाते से 20 हजार रुपए और निकाल लिये. इस तरह दो ट्रांजेक्शन में कुल 30 हजार रुपए की ठगी कर ली गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन