तिलकामांझी में तेज रफ्तार टोटो का पहिया खुला, चालक सहित तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Published by : BRAJESH NANDAN MAD Updated At : 23 May 2026 11:55 AM

विज्ञापन

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद भागलपुर शहर के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही में 30 से 40 फीसदी की कमी आयी है. सड़कों पर कम आवाजाही का फायदा उठाते हुए टोटो चालक इन दिनों तेज रफ्तार में टोटो चलाते हैं.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

भागलपुर. विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद भागलपुर शहर के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही में 30 से 40 फीसदी की कमी आयी है. सड़कों पर कम आवाजाही का फायदा उठाते हुए टोटो चालक इन दिनों तेज रफ्तार में टोटो चलाते हैं. इस कारण रोजाना कई हादसे हो रहे हैं. शुक्रवार को दिन के 11.10 बजे तिलकामांझी चौक पर जीरोमाइल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टोटो का एका एक दाहिना पहिया खुल जाने के कारण टोटो पर सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में टोटो चालक इशाकचक निवासी सोनू कुमार, शेरमारी निवासी जनार्दन मंडल और अर्पणा देवी है. दोनों घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया तो टोटो चालक ने अपने एक परिचित को घटना स्थल पर आने के लिए फोन किया था. टोटो चालक ने बताया कि परिचित की निगरानी में टोटो को छोड़ देगा फिर वह इलाज कराने जायेगा. सोनू के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आयी थी. इधर घायल जनार्दन मंडल ने बताया कि वे लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए भागलपुर आये हैं. टोटो चालक तेज रफ्तार में टोटो चला रहा था. उसे टोका भी गया लेकिन वह नहीं माना. तिलकामांझी थाना पहुंचने से कुछ देर पहले ही एका एक टोटो का पहिया खुल गया, जिसके बाद टोटो एका एक चारो तरफ घूम कर पलट गयी. जनार्दन मंडल ने बताया कि उसके पैर में गंभीर चोट है तो अर्पणा देवी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी है.

मेडिकल कॉलेज के पास दो तेज रफ्तार टोटो की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

दूसरा हादसा जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पास सुबह 9.00 बजे तिलकामांझी चौक की ओर से आ रहे दो टोटो में लगी ओवरटेकिंग की होड़ में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में एक टोटो सड़क किनारे पलट गयी, चालक आंशिक रूप से घायल हो गये. टक्कर होने के बाद दोनों टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये. घटना के बाद दोनों चालक एक दूसरे से हुई क्षति की बात कह कर भारपाई मांगने लगे. मौके पर मौजूद लोग भी दो पक्षों में बट गये. दोनों के बीच किसकी गलती को ले कर जम कर बहस हुई. फिर स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस बुलाने का भय दिखा कर मौके से रवाना किया. गनीमत थी दोनों टोटो पर एक भी पैसेंजर नहीं थे.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन