Bhagalpur News: वार्ड पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप, नगर निगम ने शुरू की खरीद प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News: वार्ड पार्षदों को मिलेगा लैपटॉप, नगर निगम ने शुरू की खरीद प्रक्रिया

शहरी क्षेत्र के पार्षदों को कार्य सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम लैपटॉप देने की तैयारी में है

विज्ञापन

= अगले माह से लगेगा हर वार्ड में मोहल्ले के नाम से दो-दो साइनेज बोर्ड

वरीय संवाददाता, भागलपुर

शहरी क्षेत्र के पार्षदों को कार्य सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम लैपटॉप देने की तैयारी में है. सशक्त स्थायी समिति और सामान्य बोर्ड की पिछली बैठक में लैपटॉप खरीद का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके तहत अब खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. नगर निगम द्वारा मेयर, डिप्टी मेयर सहित कुल 51 पार्षदों के लिए 53 लैपटॉप की खरीद की जा रही है.

जैम पोर्टल पर इस संबंध में निविदा आमंत्रित की गयी, जिसमें लगभग 15 एजेंसियों ने भाग लिया. शनिवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी और क्रय समिति की बैठक हुई. जिसमें एजेंसियों द्वारा जमा किये गये निविदा पत्रों का मूल्यांकन किया गया. अब जैम पोर्टल पर एजेंसियों के लिए तकनीकी प्रश्न अपलोड किये जायेंगे, जिनके उत्तर के आधार पर योग्य एजेंसी का चयन किया जायेगा. तय शर्तों पर खरा उतरने वाली एजेंसी को लैपटॉप आपूर्ति का कार्य सौंपा जायेगा. इधर, नगर निगम ने अगस्त में प्रत्येक वार्ड में दो-दो साइनेज बोर्ड लगाने की योजना भी बनायी है. इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjiv Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन