वायरल वीडियो मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष व चालक सिपाही निलंबित

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
वायरल वीडियो मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष व चालक सिपाही निलंबित

बबरगंज थाना पुलिस की छापेमारी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जांच के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है

विज्ञापन

भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट

बबरगंज थाना पुलिस की छापेमारी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जांच के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी व चालक सिपाही अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इसे लेकर एसएसपी कार्यालय से पत्र जारी किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है. जानकारी हो कि पिछले सप्ताह अलीगंज के अंबाबाग में बबरगंज पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर देर रात छापेमारी करने गयी थी. इस दौरान पुलिस टीम पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था. इसी मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन