Bhagalpur news विक्रमशिला पुल 36 घंटे जाम, श्रद्धालुओं व परीक्षार्थियों को परेशानी

Updated at : 16 Feb 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news विक्रमशिला पुल 36 घंटे जाम, श्रद्धालुओं व परीक्षार्थियों को परेशानी

भागलपुर-नवगछिया के बीच स्थित विक्रमशिला पुल पर बीते 36 घंटे से भीषण जाम लगा

विज्ञापन

भागलपुर-नवगछिया के बीच स्थित विक्रमशिला पुल पर बीते 36 घंटे से भीषण जाम लगा है. हजारों यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को भी इस रूट पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं, जिससे आम जनता, परीक्षार्थियों और मांगन साह बाबा के उर्स मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें हुईं. सोमवार से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है, और कई परीक्षार्थी भागलपुर और नवगछिया में अपने परीक्षा केंद्रों के पास ठहरे हुए हैं. जाम से कई छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कुछ छात्र पैदल ही कई किलोमीटर की दूरी तय करने को मजबूर हुए. भागलपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्र राजेश कुमार ने बताया कि नवगछिया से भागलपुर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला. मजबूर होकर पैदल ही कई किलोमीटर चलना पड़ा. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों तक समय पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है. बिहपुर में मांगन साह बाबा का उर्स मेला हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे विक्रमशिला पुल और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार प्रयास कर रहे हैं. जाम से यात्रियों को ही नहीं, बल्कि एम्बुलेंस, दवा और खाद्य सामग्री से लदे वाहनों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक मरीज के परिजन ने बताया, हम घंटों से एंबुलेंस में फंसे हैं. अगर जल्द रास्ता साफ नहीं हुआ, तो मरीज की हालत बिगड़ सकती है.

मैट्रिक परीक्षा : कहलगांव के 10 केंद्रों पर 7206 छात्रा परीक्षार्थी आज होंगे शामिल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आज से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा कहलगांव के 10 केंद्रों पर होगी. 7206 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने बताया कि कहलगांव के इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला स्कूल में दोनों पालियों में 955 परीक्षार्थी, गणपत सिंह हाई स्कूल में 932 परीक्षार्थी, सरसहाय बालिका उवि में 888 परीक्षार्थी, हिमालयन एकेडमी में 778 परीक्षार्थी, उत्क्रमित मावि कलगीगंज में 569 परीक्षार्थी, मवि गांगुली में 475, महादेव शंकर लाल कटारुका सरस्वती विद्या मंदिर में 552, बीपी वर्मा कॉलेज में 800, उवि एकचारी में 705 औऱ मवि एकचारी में 552 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के दौरान सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी. परीक्षा केंद्र से 200 गज की दूरी तक सभी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी.परीक्षा अवधि में 144 धारा सभी केंद्रों पर लागू रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन