bhagalpur news. कटरिया स्टेशन पर चोर को ग्रील से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 1:36 AM
कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध चोर को स्टेशन की ग्रील से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
कटरिया रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध चोर को स्टेशन की ग्रील से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि भीड़ आरोपी को लाठी-डंडे से पीट रही है और कुछ लोग यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मारेगा नहीं तो सुधरेगा कैसे”. वीडियो में दिख रहा है कि जब भीड़ आरोपी को पीट रही थी, उसी दौरान एक महिला लाठी पकड़कर उसे बचाने का प्रयास कर रही थी. बताया जा रहा है कि उक्त महिला ट्रेन खगड़िया से कटिहार जा रही थी. इसी दौरान आरोपित महिला का बैग लेकर ट्रेन से उतर गया. इसमें करीब दस हजार रुपये नकद होने की बात कही जा रही है. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और स्टेशन परिसर में ही ग्रील से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली थी और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचने ही वाली थी, लेकिन उससे पहले वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मामला आपसी स्तर पर रफा-दफा कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










