ePaper

bhagalpur news. सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2263 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची का सत्यापन

Updated at : 25 Jul 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.  सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2263 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची का सत्यापन

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2263 मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची का सत्यापन कार्य संपन्न कराया गया.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर शुक्रवार को भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2263 मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची का सत्यापन कार्य संपन्न कराया गया. सुबह से ही संबंधित बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे. इसके बाद केंद्र से जुड़े टोलों में घूम-घूम कर गणना प्रपत्र के साथ वांछित साक्ष्य का मिलान एवं संकलन करते रहे. इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी. बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर वोटर्स शिफ्टिंग कार्य का किया निरीक्षण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के युक्तीकरण के बाद मतदाताओं के ऑनलाइन शिफ्टिंग यानी, स्थानांतरण का कार्य तेजी से जारी है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय, भागलपुर में चल रहे शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यह देखा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का शिफ्टिंग कार्य सही ढंग से हो रहा है या नहीं. अधिकारियों से कहा गया कि कार्य गति बनायी रखी जाये. निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी व अन्य उपस्थित थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय एवं एनआईसी कार्यालय, भागलपुर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा वार गणना प्रपत्र की स्थिति का अवलोकन किया. इस अवसर पर एनआइसी में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, भागलपुर निलेश कुमार व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन