bhagalpur news. अवैध खनन करनेवाले वाहनों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Updated at : 04 Apr 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अवैध खनन करनेवाले वाहनों को पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन कर बालू लोड करने वाले और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों को पास कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन कर बालू लोड करने वाले और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों को पास कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. तीन अप्रैल की रात साधु मड़िया फोरलेन रोड स्थित हीरानंद मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपितों के पास से 1,30,500 रुपये नकद, एक कार, एक स्कॉर्पियो और सात मोबाइल जब्त किये हैं. सिटी एसपी शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपितों में साहेबगंज झारखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के नीमगाछी निवासी शुभम कुमार, गांधी नगर निवासी बजरंगी भगत, खगड़िया जिले के मरैया निवासी नीतीश कुमार, पीरपैंती थाना क्षेत्र के फौजदारी निवासी धर्मदेव पंडित, पीरपैंती के लाकड़कोल निवासी अभिषेक कुमार उर्फ चंदन कुमार यादव, नंदजी यादव, पीरपैंती के ही राजगंज निवासी अहमद रजा हैं. क्या है मामला सिटी एसपी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को कुछ चार पहिया वाहनों पर संदेह हुआ, जो गश्ती दल का पीछा कर रहे थे. रोकने का प्रयास करने पर वाहन भागने लगे, जिन्हें पीछा कर हीरानंद मोड़ के पास चार लोगों को पकड़ा गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पुलिस की लोकेशन साझा कर अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित पास कराते थे. उक्त वाहन पर बैठे लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने फिर मिर्जाचौकी सीमा क्षेत्र से एक अन्य वाहन के साथ तीन और आरोपितों को पकड़ा. व्हाटएप्प ग्रुप में थे 60 सदस्य पुलिस की छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपितों के पास मिली मोबाइल में वाहनों की अवैध पासिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग किया जा रहा था. उस व्हाट्सएप ग्रुप में कुल 60 सदस्य हैं. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी सदस्यों की जांच की जा रही है. जरूरत पड़ी तो सभी पर कार्रवाई की जायेगी. जानकारी मिली है कि यह ग्रुप अलग-अलग जगह पर कई चार चक्का वाहनों का उपयोग करते थे और वहां से पुलिस के लोकेशन की जानकारी देते थे. यह भी जानकारी मिली है कि वाहनों को पास करने के एवज में यह गिरोह वाहन मालिकों से मोटी रकम की वसूली करते थे. यह बात भी सामने आयी है कि इस गिरोह द्वारा वाहन मालिकों से वहां को सुरक्षित पास करने के लिए मासिक या दैनिक रूप से रकम ली जाती थी. आरोपित अभिषेक कुमार इस गिरोह का मास्टर माइंड है. उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पीरपैंती थाने में दो और शिवनारायणपुर थाने के एक मामले में वह आरोपित है. छापेमारी अभियान में पीरपैंती के थाना अध्यक्ष पंकज राउत, पुलिस अवर निरीक्षक आमोद कुमार ठाकुर व अन्य पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन