bhagalpur news. गोली मारनेवाले के साथ जमीन कारोबार करता था उमेश, पैसे के विवाद मे मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गोली मारनेवाले के साथ जमीन कारोबार करता था उमेश, पैसे के विवाद मे मारी गोली

मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित चाय दुकान पर जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में कई तथ्यों का पता चला है.

विज्ञापन

मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित चाय दुकान पर जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर देने के मामले में कई तथ्यों का पता चला है. पुलिस ने गंगटी निवासी मुकेश पाल और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ में पैसे के विवाद में गोली मारने की बात सामने आयी. पूछताछ में मुकेश पाल और आशीष ने पुलिस को बताया कि उमेश यादव के साथ मिल कर ही जमीन प्लॉटिंग का धंधा करते थे. साढ़े चार लाख रुपये उमेश यादव के पास बकाया था. जब भी उससे पैसा मांगते थे तो उमेश आज-कल कहकर टाल देता था. रविवार को डाटबाट स्थित एक जमीन की उमेश यादव मापी करा रहा था. आरोपितों ने पैसे मांगा तो उमेश ने कहा कि मापी के बाद रुपया देंगे. लेकिन जब मापी के बाद चाय दुकान पर पहुंचे तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपियों और उमेश के बीच तनातनी हो गयी. आरोपितों के अनुसार उमेश ने कहा- जाओ पैसा नहीं देंगे, जो करना है कर लो. इसके बाद आरोपियों ने उमेश पर गोली चलायी. हालांकि गोलीबारी में उमेश बच गया. घटना के बाद पुलिस ने आशीष व मुकेश पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. क्या थी घटना बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमीन कारोबारी अलीगंज गंगटी निवासी उमेश यादव उर्फ मुरारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मौके पर से कट्टा भी बरामद किया था. इधर पुलिस को जानकारी मिली है कि कांड का मास्टरमाइंड दो अन्य व्यक्ति है जो उसी क्षेत्र का है. उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि दोनों आरोपित को जेल भेज दिया गया है. एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन