bhagalpur news. सड़क निर्माण का शिलान्यास हुए दो साल बीते, नहीं बनी सड़क

वार्ड 38 अंतर्गत राय बहादुर देवी प्रसाद ढांढानिया लेन की सड़क पिछले 10 साल से जर्जर है. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं.
वार्ड 38 अंतर्गत राय बहादुर देवी प्रसाद ढांढानिया लेन की सड़क पिछले 10 साल से जर्जर है. जगह-जगह गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं. वर्ष 2024 में मेयर डॉ बसुंधरालाल ने इस सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास भी किया था, जिसका शिलापट्ट लगा हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि षष्टम राज्य वित्त आयोग मद योजना अंतर्गत वार्ड 38 देवी प्रसाद ढांढ़ानियां लेन में पीसीसी सड़क व नाला निर्माण को लेकर 10 लाख की राशि पारित की गयी थी. मेयर के साथ शिलान्यास करने वालों में डिप्टी मेयर डॉ सलाहउद्दीन अहसन, स्थानीय पार्षद अश्विनी जोशी मोंटी भी शामिल हुए थे. शिलापट्ट में सांसद अजय मंडल, तत्कालीन विधायक अजीत शर्मा, एमएलसी डॉ एनके यादव व विजय कुमार सिंह का नाम भी अंकित है. सड़क निर्माण के लिए संवेदक का नाम उषा झा अंकित है. मुख्य बाजार की है बाइपास सड़क यह सड़क मुख्य बाजार की बाइपास सड़क है. डॉ आरपी रोड मारवाड़ी टोला लेन को जोड़ने वाली सड़क है. इस मार्ग में कई व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी हाइस्कूल, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान अवस्थित हैं. ऐसे में इस जर्जर सड़क पर सैकड़ों छात्रों को इसी मार्ग से आना-जाना होता है. इसके अलावा हजारों ग्राहकों का दिनभर आना-जाना होता है. 25 साल पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था. बीच में कई बार अलग-अलग कार्य के लिए सड़क खोदी गयी, लेकिन फिर इसे पहले की तरह नहीं किया गया. निर्माण सामग्री थी खराब, स्थानीय लोगों ने किया था विरोध शिलान्यास के दो माह बाद ही सड़क निर्माण को लेकर बालू व गिट्टी गिरायी गयी थी. जिला अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष कुंजबिहारी झुनझुनवाला, ओमप्रकाश पटेल, मनोज चूड़ीवाला, गोपी शर्मा, श्रवण किशोरपुरिया आदि ने बताया कि बालू मिट्टी वाला और गिट्टी भी खराब था. ऐसे में इस निर्माण सामग्री से सड़क निर्माण का विरोध किया गया. निर्माण सामग्री को हटा लिया गया, लेकिन तब से अब तक दूसरे निर्माण सामग्री से फिर निर्माण नहीं कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




