bhagalpur news. अंशु प्रिया व अंकुश संयुक्त रूप से बने टॉपर

Updated at : 30 Mar 2026 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. अंशु प्रिया व अंकुश संयुक्त रूप से बने टॉपर

जिले के विद्यार्थी राज्य टॉप टेन में शामिल.

विज्ञापन

मैट्रिक का रिजल्ट: जिले में 79.75 प्रतिशत विद्यार्थी रहे सफल, राज्य के टॉप टेन दो विद्यार्थी शामिल

मैट्रिक परीक्षा में भागलपुर के दो विद्यार्थी स्टेट टॉपर की सूची में नाम दर्ज कराते हुए संयुक्त रूप से जिले के टॉपर बने हैं. दो साल बाद भागलपुर जिला का नाम स्टेट टॉपर की सूची में शामिल हुआ है. जिला स्तर पर एक से दस रैंक में 25 विद्यार्थियों के नाम सूची में शामिल है. जिला स्तर पर श्री संत हाई स्कूल घोघा की अंशु प्रिया ने 484 व उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, पंचरुखी, शाहकुंड के छात्र अंकुश कुमार ने भी 484 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं. दोनों का संयुक्त रूप से राज्य टॉपर्स की सूची में सातवां रैंक है.

46,418 विद्यार्थी बैठे थे परीक्षा में

जिले से मैट्रिक परीक्षा में कुल 46418 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 21989 छात्र व 24465 छात्राएं थीं. इस बार मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में कुल पासिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट 2026 में जिले का ओवरऑल पासिंग फीसदी 79.75 रहा. वर्ष 2025 के 81.30 फीसदी की तुलना में 1.55 प्रतिशत कम है. जबकि 2025 में जिले का पासिंग प्रतिशत 80.71 फीसदी था. दूसरी तरफ लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो 2026 में छात्रों का पास प्रतिशत 79.37 रहा, जो 2025 के 80.75 प्रतिशत से कम है. वहीं, छात्राओं का पास प्रतिशत भी 2025 के 82.05 प्रतिशत से घटकर 2026 में 81.47 प्रतिशत है.

शिवानी दूसरे व पीयूष तीसरे स्थान पर

दूसरी तरफ यूएमएस सरधो की शिवानी कुमारी ने 480 अंक लेकर जिले में दूसरे स्थान पर रही है. हाई स्कूल सबौर के पीयूष कुमार ने 479 अंक लेकर तीसरे, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल तारछा के छात्र सत्यजीत कुमार सिंह ने 478 अंक लेकर चौथे, एस.सी.एम.एलकेपीएचएस अरार धुआबे के छात्र कृष्णा कुमार ने 477 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल, औलियाबाद बिहपुर की प्रिया कुमार 476 अंक, यूएमएस लैलख की कौशिकी भारती भी 476 अंक व राम सुंदर हाई स्कूल रामपुर के शायन कुमार रमन ने 476 अंक लेकर छठे स्थान पर रहे. एसबीसी हाई स्कूल लत्तीपाकर धरहरा की नेहा भारती ने 474 व एनके हाई स्कूल झंडापुर के राजीव कुमार ने भी 474 अंक लेकर संयुक्त रूष से सातवां, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल जगदीशपुर की नीतू कुमारी ने 473 अंक व जे आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल की रिया कुमारी ने 473 अंक व आदित्य राज ने 473 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से आठवां, अंशु कुमारी ने 472, अजय कृष्णा कुमार ने 472, मुकेश कुमार ने 472 अंक व प्रेम राज ने 472 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहे. वहीं, नुसरत जहां, साक्षी कुमारी, मोनालिशा, मौसम कुमारी, दिव्या भारती, गंगा कुमारी, व अंकित कुमार ने 471 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे.

लड़कों से आगे निकली लड़की, टॉप-10 में 14 छात्रा

एक बार फिर लड़कियां लड़कों से आगे रही. जिला स्तर पर जारी टॉप-10 में 14 छात्राओं का नाम सूची में शामिल है. जबकि 11 छात्र ही सूची में है. इसमें भी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली की छात्रा हैं. हालांकि शहरी क्षेत्र के तीन स्कूल के चार छात्राएं टॉप-10 में शामिल है. बताया जा रहा कि इस बार शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है. उधर, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ जगरनाथ ने कहा कि छात्र की तुलना में छात्राएं पढ़ाई को लेकर ज्यादा एग्रेसिव रहती हैं. इसका नतीजा है कि मैट्रिक व इंटर परीक्षा के रिजल्ट में छात्राएं बेहतर अंक प्रतिशत के साथ रैंक हासिल कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बढ़िया रिजल्ट छात्राओं का आ सकता है.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन