Bhagalpur news गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे, मचा कोहराम

सुलतानगंज गंगा तट पर स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

सुलतानगंज गंगा तट पर स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है.पहली घटना अजगैवीनाथ मंदिर घाट के मुरली पहाड़ी समीप हुई, जहां गंगा स्नान के दौरान गुलशन कुमार(16) गहरे पानी में डूब गया.

वह नप क्षेत्र के वार्ड 26 मुंशीपट्टी गांव के उपेंद्र मंडल का पुत्र था. गुलशन अपने चार दोस्तों के साथ स्नान करने घाट पहुंचा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी, हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी. दूसरी घटना महेशी पंचायत क्षेत्र में हुई, जहां मरगंग में स्नान के दौरान फंटूश कुमार(15) डूब गया. वह बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के कारू मंडल का पुत्र था. फंटूश अपने पिता के साथ ईंट-भट्ठे पर काम करने आया था और सोमवार दोपहर अपने चचेरे भाई के साथ स्नान करने गया था, इस दौरान वह गहरे पानी में समा गया. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लापता किशोरों की तलाश जारी है.

आशा का धरना, प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराजगी

जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर परिसर में सोमवार को आशा ने प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. धरने में आशा फैसिलेटर कुमारी लता, अनुसार देवी और रुक्मिणी देवी ने बताया कि वह स्वास्थ्य केंद्र में कई तरह के सरकारी काम करती हैं, लेकिन इसके बदले मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पिछले एक वर्ष से नहीं मिली है. पैसे नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि जल्द राशि नहीं मिली तो वह काम बंद कर देंगी. स्वास्थ्य प्रबंधक विनय उपाध्याय ने कहा कि एनएचआरएम से आवंटन मिलने के बाद भुगतान किया जायेगा. पीएचसी प्रभारी ने बताया कि पहले आईडी में गड़बड़ी से भुगतान नहीं हो सका था, अब आईडी ठीक हो चुकी है, लेकिन आवंटन नहीं मिलने से भुगतान लंबित है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन