ट्रेन की चपेट में आने से बांका जिले के दो लोग जख्मी

Updated at : 11 Apr 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बांका जिले के दो लोग जख्मी

ट्रेन की चपेट में आने से बांका जिले के दो लोग जख्मी

विज्ञापन

सुलतानगंज. ट्रेन की चपेट में आने से बांका जिले के दो लोग जख्मी हो गये. एक व्यक्ति गिर कर व दूसरा व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया. सुलतानगंज प्राइवेट बस स्टैंड के समीप लाइन पार करने के दौरान चटमा बाजार, शंभुगंज का दिलमोहन सिंह (50) का पैर फिसलने से जमालपुर-साहिबगंज वर्द्धमान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को जीआरपी ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां से रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना नसोपुर के समीप ट्रेन से गिर कर बांका जिला धोरैया का मोहन मंडल जख्मी हो गया. रेलवे लाइन किनारे जख्मी व्यक्ति को देख रेफरल अस्पताल प्रभारी को सूचना दी गयी. प्रभारी ने एंबुलेंस भेज जख्मी को रेफरल अस्पताल में इलाज कराया. बेहतर इलाज के लिए मायागंज,भागलपुर रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन