bhagalpur news. रेकाबगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जले, एक घायल

Updated at : 18 Mar 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. रेकाबगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जले, एक घायल

तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज मोहल्ले में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण दो घर जल गये. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी.

विज्ञापन

तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज मोहल्ले में बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण दो घर जल गये. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी. वहीं हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया. दमकल विभाग के अनुसार आग लगने की शुरुआत करीब 9:20 बजे हुई, जबकि सूचना 9:27 बजे मिली. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10:25 बजे आग पर काबू पाया गया. तातारपुर थाना की पुलिस और स्थानीय लोग भी राहत व बचाव कार्य में जुटे रहे. आग अनीता देवी (पति लड्डू पासवान) और नीलम देवी (पति गोपाल पासवान) के घर में लगी. घटना के समय दोनों परिवारों के पुरुष सदस्य काम पर बाहर थे. घर में केवल महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे. आग बुझाने के दौरान गिरा छप्पर, घायल हो गए लड्डू आग बुझाने के दौरान लड्डू पासवान के घर का छप्पर गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गयी. उनका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया. पीड़ित गोपाल पासवान पेशे से मैकेनिक हैं. उन्होंने बताया कि आग में घर की पूरी जमा पूंजी, फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात, कॉपी-किताब, मोबाइल चार्जर सहित सभी सामान जल कर राख हो गया. वहीं लड्डू पासवान ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए रखे करीब दो लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया. अगलगी में 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान होने की बात सामने आ रही है. हादसे के बाद दोनों परिवारों के सामने जीवनयापन की बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन