ठनके की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

नवादा के कौआकोल व भागलपुर के पीरपैंती में गुरुवार को ठनके की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. नवादा के कौआकोल की दरावां पंचायत के बाजितपुर गांव में गुरुवार को ठनके से बाजितपुर निवासी स्वर्गीय बच्चू स्वर्णकार की 12 वर्षीया पुत्री शांति कुमारी की मौत हो गयी. वह खेत से गाय को लाने गयी थी.
भागलपुर : नवादा के कौआकोल व भागलपुर के पीरपैंती में गुरुवार को ठनके की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. नवादा के कौआकोल की दरावां पंचायत के बाजितपुर गांव में गुरुवार को ठनके से बाजितपुर निवासी स्वर्गीय बच्चू स्वर्णकार की 12 वर्षीया पुत्री शांति कुमारी की मौत हो गयी. वह खेत से गाय को लाने गयी थी.
इसी दौरान वह ठनके की चपेट में आ गयी. इधर, भागलपुर के पीरपैंती में गुरुवार को ठनका गिरने से हुजुरनगर पंचायत के टोपरा गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी सागर राय की बेटी सात वर्षीया नैना की मौत हो गयी. वह भुट्टा (मकई) तोड़ने गयी थी. मौसम खराब होने पर वह अन्य बच्चों के साथ दौड़ते हुए घर की ओर आ रही थी. इसी दौरान ठनके की चपेट में आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










