bhagalpur news. स्मैक और शराब के साथ दो गिरफ्तार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. स्मैक और शराब के साथ दो गिरफ्तार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मीराचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह छापेमारी कर 30 पुड़िया ब्राउन शुगर और छह लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

औद्योगिक थाना क्षेत्र के मीराचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की सुबह छापेमारी कर 30 पुड़िया ब्राउन शुगर और छह लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में रानी तालाब निवासी रामदास मंडल का पुत्र छोटू कुमार मंडल और मीराचक नया टोला निवासी लखन मंडल का पुत्र जितेंद्र कुमार है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र कुमार के अपने दोस्तों के साथ हर तरह के नशे के कारोबार करता था. जब पुलिस ने जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की तो उसके अन्य दोस्त फरार हो गये. पुलिस को देख जितेंद्र और छोटू बरगलाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा ली गयी तलाशी में ब्राउन शुगर और देसी शराब की बरामदगी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. बीएस माफिया के संदर्भ में दोनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी भी की है. मामले की प्राथमिकी औद्योगिक थाने में दर्ज कर ली गयी है.

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

कंपनीबाग में बायपास थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में सुरेश तांती को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि उक्त बाइक की चोरी बायपास थाना क्षेत्र से की गयी थी. चोरी की घटना के संदर्भ में आरोपित युवक से पुलिस ने पूछताछ की है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन