bhagalpur news. ट्रिपल आइटी ‘पीढ़ियों के पार’ विषय पर हुआ मंथन

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ट्रिपल आइटी ‘पीढ़ियों के पार’ विषय पर हुआ मंथन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आइटी) भागलपुर में शनिवार को टेड एक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आइटी) भागलपुर में शनिवार को टेड एक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विश्व प्रसिद्ध टीईडी के तत्वावधान में संस्थान के व्याख्यान कक्ष में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन के साथ हुई तथा उद्घाटन अवसर पर निदेशक प्रो मधुसूदन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ धीरज सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप दिया गया. ‘पीढ़ियों के पार’ विषय पर आधारित इस आयोजन में विभिन्न पीढ़ियों के विचारों, उनके अनुभवों तथा समाज के विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पीढ़ी अपने अनुभवों के आधार पर नई दिशा तय करती है और प्रगति की धारा को आगे बढ़ाती है. कार्यक्रम में अमित किशन, सूर्यांश सिंह, बुल्लू पटनायक तथा डॉ तूलिका रानी ने अपने विचार प्रस्तुत किए. उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा संबंधों की महत्ता पर प्रेरक बातें साझा कीं. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दीक्षा भारती का नृत्य तथा अर्पिता चौधरी का गायन आकर्षण का केंद्र रहा. इस दौरान अतिथियों का स्वागत व सम्मान भी किया गया. प्रो मधुसूदन सिंह ने कहा कि संस्थान में छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जो समाज और भविष्य को दिशा दें.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन