bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु और बाइपास सड़क पर चार घंटों के लिए रोका जायेगा आवागमन
Author Nishi ranjan thakur
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर भागलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. कार्यक्रम स्थल के साथ साथ भागलपुर शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था की खास तैयारी की गयी है.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था और निर्बाध ट्रैफिक को लेकर लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर भागलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. कार्यक्रम स्थल के साथ साथ भागलपुर शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था की खास तैयारी की गयी है. अतिरिक्त पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से स्थल का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की है. दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने हवाई अड्डा से लेकर बैजानी गांव स्थित सभा स्थल तक का गहनता से जायजा लिया है.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्ग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इधर निर्बाध यातायात के लिए विक्रमशिला सेतु, बायपास और एनएन 80 पर मंगलवार की सुबह सात बजे से भारी और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. मुख्यमंत्री के हवाई अड्डा स्थित हेलीपेट पर आने से 45 मिनट पहले इन दिनों पर सभी प्रकार के वाहनों को रोक दिया जायेगा. दूसरी तरफ तिलकामांझी से जीरोमाइल जाने वाली सड़क पर भी 45 मिनट पहले सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जायेगा. जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री पटना से सीधे भागलपुर हवाईअड्डा हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे फिर सड़क मार्ग से बैजानी जायेगे. बैजानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद बैजानी से हेलीकाप्टर के माध्यम से बांका जायेंगे. कोटविधि व्यवस्था और निर्बाध ट्रैफिक के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. देर रात से ही वाहनों की निगरानी शुरू कर दी जायेगी.संजय कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By निशिरंजन ठाकुर
निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










