bhagalpur news. आज 31 केंद्रों पर होगी आदेशपाल-परिचारी की लिखित परीक्षा

जिले में न्यायिक सेवा के अंतर्गत आदेशपाल और परिचारी पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी.
जिले में न्यायिक सेवा के अंतर्गत आदेशपाल और परिचारी पद के लिए लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस परीक्षा के लिए जिले के कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां करीब 16 हजार 24 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा. दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इसके अलावा केंद्रों के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जायेगी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




