bhagalpur news. दस डिग्री कॉलेज में प्रतिनियुक्ति को लेकर टीएमबीयू के शिक्षकों ने जताया विरोध

Published by :ATUL KUMAR
Published at :08 May 2026 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दस डिग्री कॉलेज में प्रतिनियुक्ति को लेकर टीएमबीयू के शिक्षकों ने जताया विरोध

सरकार के मंजूरी के बाद टीएमबीयू के अंतर्गत भागलपुर व बांका में दस डिग्री कॉलेज इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है

विज्ञापन

सरकार के मंजूरी के बाद टीएमबीयू के अंतर्गत भागलपुर व बांका में दस डिग्री कॉलेज इसी सत्र से शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर विवि के शिक्षकों ने विरोध शुरू कर दिया है. उनका कहना कि विवि के शिक्षकों को दस डिग्री कॉलेज में नियुक्ति नहीं की जाये. ऐसे में विवि में पठन-पाठन पर असर पड़ेगा. वहीं, प्रतिनियुक्ति को लेकर शिक्षकों का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है.

दरअसल, स्नातक सत्र 2026-30 सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. उन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति की जायेगी. साथ ही छह विषयों के पढ़ाई के लिए भी शिक्षक की नियुक्ति होनी है. सारे शिक्षक टीएमबीयू से जायेंगे. इसी कड़ी में टीएनबी कॉलेज में गुरुवार को शिक्षक संघ के सदस्यों व शिक्षकों की आम सभा बुलायी गयी. इसमें मुख्य रूप से बिहार में शुरू होने वाले राजकीय डिग्री महाविद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य, शिक्षक, सहायक प्राध्यापक सह प्राध्यापक के प्रतिनियुक्ति नहीं करने पर विचार किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षकों ने बिहार में शुरू होने वाले सहायक प्राध्यापक सह प्राध्यापक व प्राध्यापक के प्रतिनियुक्ति को अनुचित ठहराया है. महाविद्यालय में पूर्व से ही छात्र-शिक्षक अनुपात काफी कम है. इस प्रतिनियुक्ति के प्रस्ताव पर शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया है.

स्थायी शिक्षकों को विवि से स्थानांतरण नहीं किया जाये – सचिव

संघ के सचिव डॉ निर्लेश कुमार ने कहा कि टीएनबी कॉलेज को बिहार सरकार से सेंट्रल ऑफ एक्सलेंस नामित है. ऐसे में यहां की शिक्षण की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए स्थायी शिक्षकों को विवि से स्थानांतरण नहीं किया जाये. साथ ही निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को एक पत्र के माध्यम से आगाह किया जायेगा. मौके पर डॉ मुश्फिक आलम, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ जावेद अख्तर, डॉ अरविंद कुमार, डॉ आबिद अंसारी, डॉ जनक कुमारी श्रीवास्तव, डॉ श्वेता पाठक, डॉ एस खालिक, डॉ रवि शंकर चौधरी, डॉ प्रज्ञा राय, डॉ संजीव कुमार, डॉ भास्कर, डॉ अख्तर अली, डॉ शिबाशीष हलदर, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ अजीत कुमार, डॉ चंदन कुमार, डॉ अंशु कुमार, डॉ कुमार कार्तिक आदि मौजूद थे.

कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति को लेकर शिक्षकों में हड़कंप

सरकार से मंजूरी के बाद टीएमबीयू के अंतर्गत भागलपुर में छह व बांका में चार नये डिग्री कॉलेज में विवि से ही प्रभारी प्राचार्य व शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति किया जाना है. इसे लेकर विवि के शिक्षकों में हड़कंप मचा है. उस प्रतिनियुक्ति सूची में कहीं उनका नाम, तो शामिल नहीं है. इसे लेकर डरे हुए है. अपने-अपने मित्र शिक्षकों से जानकारी ले रहे हैं. कुछ शिक्षक विवि पहुंच कर अधिकारी से सूची में अपना नाम के बारे में पता लगा रहे हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं बता रहा है. बता दें कि टीएमबीयू से दस प्रभारी प्राचार्य व छह विषयों में दो-दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. कुल मिलाकर दस कॉलेज में पठन-पाठन के लिए 120 शिक्षकों की प्रतिनियुक्त किया जायेगा.

लोकभवन से आदेश मिलने पर सूची होगी जारी – रजिस्ट्रार

विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि दस नये कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्यों व शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए लोकभवन को पत्र भेजा गया है. वहां से आदेश मिलने पर विवि के वरीय अधिकारी के माध्यम से अधिसूचना जारी की जायेगी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन