टीएमबीयू के शिक्षक व कर्मचारी अब लोकभवन में सीधे नहीं कर सकेंगे शिकायत

Edited by ATUL KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू के कर्मियों को अपनी शिकायत चैनल के माध्यम से करने होंगे

विज्ञापन

– लोकभवन में सीधे शिकायत करने पर टीएमबीयू कर्मियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति ने ऑनलाइन बैठक कर विवि कर्मियों को चेताया, कहा अब लोकभवन में सीधे शिकायत करने पर कार्रवाई होगी

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

टीएमबीयू के कर्मियों को अपनी शिकायत चैनल के माध्यम से करने होंगे. लोकभवन में सीधे तौर पर शिकायत करने पर टीएमबीयू कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई वहां से ही हो सकती है. इसे लेकर लोकभवन ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा है. टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने विवि के सभी अधिकारी, पीजी के विभागाध्यक्षों, अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा है. विवि कर्मियों को चेताया है कि अब लोकभवन में सीधे शिकायत करने पर वहां से ही अमुख व्यक्ति पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अब चैनल के तहत ही शिकायत ली जायेगी.

विवि व कॉलेजों में जल्द करें शिकायत निवारण कोषांग कर गठन

प्रभारी कुलपति ने विवि व कॉलेजों के स्तर पर शिकायत निवारण कोषांग अविलंब गठन करने का निदेश दिया है. इसे लेकर रजिस्ट्रार को निर्देशित किया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षक व कर्मचारी को किसी तरह की शिकायत है. कॉलेज के शिकायत निवारण कोषांग लिखित शिकायत करे. कॉलेज स्तर पर इसका निष्पादन करे. यहां नहीं होने पर विवि शिकायत निवारण कोषांग में शिकायत करे. इसके बाद भी कुछ नहीं होता है, तो कुलपति को इसकी जानकारी दी. कुलपति अपने स्तर से लोकभवन भेजेंगे.

सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर शिकायत कराये रजिस्ट्रेशन

प्रभारी कुलपति ने कहा कि कॉलेज, पीजी विभाग से शिकायत जैसे स्थानांतरण, वेतन, पेंशन आदि मामले आते है. कॉलेज के समर्थ पोर्टल के पदाधिकारी को ऑनलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराये. नोडल पदाधिकारी पोर्टल पर शिकायत का रजिस्ट्रेशन करेंगे. रजिस्ट्रेशन का संख्या नंबर अमुख व्यक्ति को देंगे. कॉलेज स्तर पर शिकायत है, तो कॉलेज प्रशासन को बताना होगा कि शिकायत का निष्पादन कितने दिन में होगा. निष्पादन करने के बाद विवि समर्थ पोर्टल पर इसकी जानकारी दे. ताकि लोकभवन को बताया जा सके. शिकायत का निष्पादन कर दिया गया है. यही प्रक्रिया विवि स्तर पर होगी. जब विवि स्तर पर शिकायत का निष्पादन नहीं होने पर विवि के वरीय अधिकारी लोकभवन को भेज सकते हैं.

नामांकन शुल्क की राशि विवि खाता में होगी जमा

प्रभारी कुलपति प्रो झा ने कहा कि स्नातक सेमेस्टर वन में नामांकन चल रही है. उन्हें लगातार शिकायत मिल रही कि कुछ कॉलेज तय शुल्क से अधिक नामांकन शुल्क ले रहे है. ऐसे में नामांकन शुल्क की राशि विवि के खाता में सीधे जमा होगी. इसे लेकर विवि के अधिकारी को निर्देशित किया है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन