टीएमबीयू में प्रोन्नति की प्रक्रिया 22 से होगी शुरू, सौ से अधिक शिक्षकों को मिलेंगे प्रमोशन

Updated:
विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रोन्नति का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने के कगार पर है

विज्ञापन

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को प्रोन्नति का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होने के कगार पर है. प्रोन्नति देने की प्रक्रिया टीएमबीयू में 22 जून से शुरू होने जा रही है. इसे लेकर विवि में तेजी से काम चल रहा है. विवि के एक सौ से अधिक शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा. विवि सूत्रों के अनुसार प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने प्रोन्नति को लेकर बची प्रक्रिया काे पूरा करने के लिए कहा है. संबंधित शाखा को इसे जल्द पूरा करने के लिए विशेष रूप से निदेश दिया है. इसके अलावा प्रोन्नति को लेकर कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी निर्णय लिया गया है. विवि सूत्रों के अनुसार शिक्षकों का मूल्यांकन व उनका शैक्षणिक दस्तावेज सही मिलने पर ही प्रोन्नति दिया जायेगा. इसके अलावा सलेक्शन कमेटी के विषय विशेषज्ञ को पत्र भेजा गया है. बताया जा रहा कि साइंस व कॉमर्स विषय के शिक्षकों को प्रमोशन देने से शुरुआत होगी. बता दें कि लोकभवन ने पत्र जारी कर 15 जून से 15 जुलाई तक प्रोन्नति की प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए कहा है. उधर, विवि के सीनेट सदस्य डॉ राजेश कुमारी तिवारी ने कुलाधिपति को पत्र लिखकर कर कहा कि सहायक प्राध्यापक कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत अकादमिक स्तर-11 से अकादमिक स्तर-12 में प्रोन्नति के लिए निर्धारित अर्हता पूरी कर चुके हैं. शिक्षकों की प्रोन्नति की देय तिथि भी आ चुकी है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन