bhagalpur news. टीएमबीयू एकेडमिक स्टाफ कॉलेज का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 12:20 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू में एकेडमिक स्टाफ कॉलेज का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है. हालांकि, विवि के अधिकारी का दावा है कि प्रस्ताव यूजीसी में डंप है. वर्ष 2018 में ही पूर्व कुलपति रहे प्रो एनके झा के कार्यकाल में विवि से यूजीसी को प्रपोजल भेजा गया था

विज्ञापन

टीएमबीयू में एकेडमिक स्टाफ कॉलेज का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है. हालांकि, विवि के अधिकारी का दावा है कि प्रस्ताव यूजीसी में डंप है. वर्ष 2018 में ही पूर्व कुलपति रहे प्रो एनके झा के कार्यकाल में विवि से यूजीसी को प्रपोजल भेजा गया था. बताया जा रहा कि प्रपोजल कहां है, विवि के अधिकारी को भी पता नहीं है. यूजीसी में भेजे गये फाइल की स्थिति क्या है, इसकी भी जानकारी नहीं है. हालांकि, विवि में एकेडमिक स्टाफ कॉलेज खुलने से यहां के नये नियमित शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा. पूर्व के अधिकारी द्वारा ही स्टाफ कॉलेज की फाइल बढ़ायी गयी थी. संबंधित कर्मियों से बात करने पर मामले में जानकारी नहीं दे पा रहे है. इस बारे में यूजीसी से संपर्क कर पता लगाने की बात कर रहे हैं. क्या है एकेडमिक स्टाफ कॉलेज

बताया जा रहा है कि एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के माध्यम से नये नियमित शिक्षकों को ओरिएंटेशन व रिफ्रेशर कोर्स कराया जाता है. इसमें नये शिक्षकों को क्लास में छात्रों के साथ किस तरह से पेश आना, पठन-पाठन कैसे कराना, कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण कैसे बनाना, शिक्षकों, कर्मियों व छात्रों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे आदि तमाम चीजों की जानकारी ओरिएंटेशन व रिफ्रेशर कोर्स के दौरान दी जाती है. ऐसे में उन शिक्षकों को प्रमोशन मिलने में भी लाभ मिलता है.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ नहीं हो सकी स्थापित

विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर आदि की विद्यापीठ स्थापित की जानी थी, लेकिन इसकी फाइल यूजीसी में एक साल से ज्यादा समय से धूल फांक रहा है. पूर्व कुलपति प्रो एनके झा के कार्यकाल में ही यूजीसी काे महान विभूतियों के विद्यापीठ खोलने के लिए फाइल भेजी गयी थी, लेकिन इस दिशा में यूजीसी व विवि भी सुस्त पड़ गया है. विवि के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में विद्यापीठ खोलने के लिए यूजीसी काे रिमाइंडर भेजा गया था, लेकिन यूजीसी से इस संबंध में कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है. इस बीच कुलपति भी विवि में लगातार बदलते रहे.

कोट

मामेल में जानकारी नहीं है. संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के प्रस्ताव को लेकर जानकारी ली जायेगी. इस बारे में प्रभारी कुलपति से भी दिशा-निर्देश लिया जायेगा.

प्रो रामाशीष पूर्वे, रजिस्ट्रार टीएमबीयू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन